Redmi स्मार्ट टीवी X86 लॉन्च, 86 इंच की स्क्रीन और दमदार साउंड, इतनी है कीमत

0
73
Redmi Smart TV X86 Price, performance, size, Specifications, WiFi connectivity, Bluetooth, processor, storage ki jankari hindi me

Redmi Launched New Smart TV | Redmi ने अपना नया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है, जो बड़े और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आता है। Xiaomi ने इसी हफ्ते Redmi Note 12 सीरीज को लॉन्च किया है।

जिसमें दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन आते हैं। इस सीरीज में आपको 9 मिनट में फुल चार्ज फोन और 200MP कैमरा एक्सपीरियंस मिलेगा।

आइए बात करते हैं Redmi के लेटेस्ट टीवी Redmi स्मार्ट टीवी X86 की। इसमें आपको 86 इंच की स्क्रीन मिलती है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है।

स्मार्ट टीवी में एमईएमसी मोशन टेक्नोलॉजी, 4के अल्ट्रा-एचडी डिस्प्ले है। आइए जानते हैं इस स्मार्ट टीवी की कीमत और अन्य खूबियां।

Redmi Smart TV X86 कीमत

Redmi Smart TV X86

ब्रांड ने इस टीवी को फिलहाल चीनी मार्केट में लॉन्च किया है। यह टीवी खासतौर पर उन लोगों के लिए लॉन्च किया गया है जो बड़े पर्दे का अनुभव लेना चाहते हैं।

कंपनी ने Redmi Smart TV X86 को 5299 युआन (करीब 56,822 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है। कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी या भारत में इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Redmi Smart TV X86 स्पेसिफिकेशन्स क्या हैं?

Redmi Smart TV X86 में कंपनी ने मेटल बॉडी का इस्तेमाल किया है। इसमें 4K का अल्ट्रा-एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

जैसा कि नाम से पता चलता है, कंपनी ने 86 इंच का डिस्प्ले दिया है। टीवी एमईएमसी मोशन टेक्नोलॉजी, 97.3 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 1 अरब रंगों के साथ आता है।

स्मार्ट टीवी डुअल-बैंड वाईफाई कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ 5.0, सिंगल यूएसबी 3.0 और यूएसबी 2.0 के साथ दो एचडीएमआई पोर्ट के साथ आता है।

ऑडियो की बात करें तो डिवाइस दो 10W स्पीकर के साथ आता है। यह डीटीएस-एचडी साउंड, लाइव साउंड इफेक्ट और बिल्ट-इन जिओएआई के साथ आता है। इसमें क्वाड-कोर A55 प्रोसेसर है, जो 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here