How to Book Tatkal Train Ticket | 2022 की दिवाली पर घर जाने के लिए ‘तत्काल’ ट्रेन टिकट कैसे बुक करे, पूरी जानकारी हिंदी में

0
88
How to Book Tatkal Train Ticket

How to Book Tatkal Train Ticket | दिवाली 2022 आ रही है, दिवाली देश का सबसे बडा त्योहार हैं। दिवाली देशभर में बड़ी धूमधाम से मनायी जाती है। जो लोग अपने घरों से दूर पढ़ रहे हैं और काम कर रहे हैं, वे त्योहारों पर अपने-अपने घर जाते हैं।

ट्रेनों, बसों और सभी सार्वजनिक परिवहन में बहुत भीड़ होती है। इस वजह से लोग एक महीने पहले ही ट्रेन का टिकट बुक कर लेते हैं। कई बार लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है।

ऐसे में उनके लिए घर जाना एक बड़ी समस्या बन जाती है। हालांकि, भारतीय रेलवे लोगों को ‘तत्काल’ टिकट बुक करने की अनुमति देता है। आईआरसीटीसी के जरिए लोग यात्रा के दिन से 24 घंटे पहले तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं।

यानी 11 तारीख को यात्रा करनी है तो 10 तारीख को तत्काल टिकट कराना होगा। आपको बता दें कि तत्काल खिड़की एक दिन पहले खुलती है, तो इसके लिए आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा।

इतना ही नहीं एसी क्लास के लिए तत्काल टिकट सुबह 10 बजे और गैर-एससी के लिए 11 बजे हैं। तत्काल में सीटें बहुत जल्दी भर जाती हैं।

इस वजह से विंडो खुलते ही आपको टिकट बनवाना होगा। यहां हम आपको तत्काल टिकट बुकिंग की पूरी प्रक्रिया बताने जा रहे हैं।

चोरी हो गया आपका फोन, ऐसे करें ब्लॉक, कोई नहीं चुरा सकता डेटा

तत्काल ट्रेन टिकट कैसे बुक करें?

  1. बता दें कि तत्काल टिकट के लिए लोगों को अतिरिक्त पैसे देने पड़ते हैं। विभिन्न प्रकार के टिकटों के लिए तत्काल शुल्क अलग है। तत्काल टिकट के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
  2. आईआरसीटीसी से ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आपके पास आईआरसीटीसी खाता होना चाहिए।
  3. सबसे पहले आईआरसीटीसी एप में जाएं। इसके बाद अकाउंट बनाएं। इसके बाद माई प्रोफाइल ऑप्शन में जाएं और अपना नाम, पता, उम्र, लिंग और जन्मतिथि जैसी सभी जानकारियां भरें।
  4. आप मास्टर सूची में अधिकतम 20 यात्रियों का विवरण जोड़ सकते हैं। इससे आपको टिकट करते समय हर विवरण नहीं भरना होगा और आपका समय बर्बाद नहीं होगा।
  5. इसके बाद तत्काल विंडो खुलने से पहले आईआरसीटीसी एप या वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करें।
  6. टिकट बुक करते समय यात्रियों को सबसे पहले यात्रा की तारीख पर उपलब्ध ट्रेनों में से अपने Boarding Point और Destination की जानकारी दर्ज कर चयन करना होगा।
  7. इसके बाद निर्दिष्ट ट्रेनों में उपलब्ध सीटों का चयन करने के बाद यात्री को जोड़ते समय  ‘Add Existing’  पर टैप या क्लिक करके यात्रियों को मास्टर सूची में से चुनना होगा।
  8. फिर बाद में पेमेंट ऑप्शन में जाकर iPay को सेलेक्ट करके टिकट बुक किया जा सकता है।

Also Read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here