Want to know Live Locatio | कई बार हम अपने दोस्त की लोकेशन का पता लगाना चाहते हैं लेकिन उसके बारे में जानकारी न होने के कारण हम ऐसा नहीं कर पाते हैं।
लेकिन, इसके कई तरीके हैं। इससे आपके दोस्त की लाइव लोकेशन हासिल की जा सकती है। अच्छी बात यह है कि लोकप्रिय टेक कंपनी गूगल भी यह सुविधा उपलब्ध कराती है।
दोस्तों की लाइव लोकेशन देखने के लिए उसके फोन में मोबाइल डेटा या वाई-फाई जरूरी है। इसके अलावा जीपीएस को ऑन करना भी जरूरी है।
इसके बिना आप लाइव लोकेशन नहीं देख पाएंगे। हालाँकि, उसकी अनुमति के बिना ऐसा न करें। बिना अनुमति के ऐसा करना आपको परेशानी में डाल सकता है।
आप गूगल मैप्स या व्हाट्सएप की मदद ले सकते हैं
इसके लिए आप गूगल मैप्स या व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी इन ऐप्स के साथ लाइव लोकेशन शेयरिंग की सुविधा देती है।
इसका उपयोग सुरक्षा उद्देश्य के लिए किया जा सकता है। सबसे पहले उस दोस्त से बात करें जिसकी लोकेशन आप जानना चाहते हैं।
गूगल मैप्स के जरिए लोकेशन शेयरिंग करने के लिए आपके दोस्त को ऐप खोलकर लोकेशन शेयरिंग ऑप्शन में जाना होगा। इसके बाद वह आपके ईमेल या मैसेज के जरिए अपनी लोकेशन शेयर कर सकता है।
WhatsApp से ऐसे शेयर करें लाइव लोकेशन
व्हाट्सएप के जरिए भी लाइव शेयर किया जा सकता है। इसके लिए आपके दोस्त को आपके साथ व्हाट्सएप चैट बॉक्स खोलना होगा।
इसके बाद फोटो, वीडियो और कई अन्य चीजों को शेयर करने का विकल्प मिलेगा। इसमें से लोकेशन के विकल्प को चुनना होगा।
इसके बाद लाइव लोकेशन सेलेक्ट करके वह आपके साथ अपनी लाइव लोकेशन शेयर कर सकता है। इसके लिए एक समयावधि भी चुननी होगी। इसके बाद आप अपने फोन पर दोस्त की लाइव लोकेशन देख पाएंगे।
हालांकि, बहुत से लोग इस फीचर के बारे में पहले से ही जानते होंगे, लेकिन बिना किसी दोस्त की इजाजत के ऐसा करना अपराध है। इस वजह से लोकेशन शेयर करने से पहले किसी दोस्त को इसके बारे में जरूर बताएं।