चोरी हो गया आपका फोन, ऐसे करें ब्लॉक, कोई नहीं चुरा सकता डेटा

0
79
Your phone was stolen, block it like this, no one can steal data

How to block stolen phone? : स्मार्टफोन आज के समय में लोगों के लिए बहुत जरूरी है। फोन का इस्तेमाल सिर्फ बात करने के लिए ही नहीं, बल्कि फोटो क्लिक करने, वीडियो बनाने, ऑनलाइन शॉपिंग जैसे कई अन्य कामों के लिए भी किया जाता है।

इतना ही नहीं आज के समय में लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल ऑनलाइन पेमेंट और फोन बैंकिंग के लिए करते हैं। उनके काम की कई चीजें फोन में सेव रहती हैं।

यही कारण है कि खोया या, चोरी हुआ फोन हर किसी के लिए एक बड़ी समस्या बन जाता है। चोरी या खोए हुए फोन को ढूंढना बहुत मुश्किल है।

हालांकि, आप IMEI नंबर के जरिए सरकारी पोर्टल सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्ट्री (CEIR) पर जाकर डिवाइस को ब्लॉक कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया जानने के लिए नीचे पढ़ें।

चोरी हुए फोन को कैसे ब्लॉक करें?

  • बता दें कि इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (IMEI) एक 15 डिजिट का नंबर होता है। हर डिवाइस का IMEI अलग होता है।
  • इसकी मदद से आप अपने खोए हुए फोन को ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दी गई बातों को फॉलो करना होगा।
  • इसके लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में CIER (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्ट्री) खोलें।
  • इतना करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा। यहां आपको एक बहुत बड़ा फॉर्म मिलेगा।
  • इसमें 3 खंड होंगे। इसमें डिवाइस की जानकारी, खोई हुई जानकारी और मोबाइल के मालिक की व्यक्तिगत जानकारी शामिल है।
  • डिवाइस इंफॉर्मेशन सेक्शन में, आपको मोबाइल नंबर, IMEI 1, डिवाइस ब्रांड, मॉडल नंबर आदि जैसे खोए या चोरी हुए डिवाइस की जानकारी भरनी होगी।
  • लॉस्ट इंफॉर्मेशन सेक्शन में सभी खोई हुई तारीख, जिला, पुलिस स्टेशन, पुलिस शिकायत संख्या आदि दर्ज करनी होती है।
  • इसके बाद लास्ट सेक्शन में डिवाइस के मालिक का नाम, आईडी प्रूफ, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर आदि भरें।
  • अब नीचे आने वाले डिक्लेरेशन के बॉक्स पर टिक करें और गेट ओटीपी ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर आपके द्वारा डाले गए नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करें और सबसे नीचे सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको एक रिक्वेस्ट आईडी नंबर मिलेगा। इसके जरिए आप बाद में IMEI को अनब्लॉक कर पाएंगे।
  • इस तरह आप आसानी से अपने फोन को ब्लॉक कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here